July 24, 2023 1Comment

हरियाला सावन

-बिपाषा पौडियाल, बीएलएम एकेडमी
आया सावन, आया सावन
मतवाला सावन, हरियाला सावन
घुमड़-घुमड कर बादल गरजे
देखो नील गगन में बिजली है कड़के
जोर-जोर से मेघा बरसे।

चिड़िया भी अपना मधुर गीत सुनाए
मोर भी मस्त मगन होकर नाचे
बागों में सब देखो झूला है, झूले
मस्त मगन सब यह बताते
मतवाला सावन, हरियाला सावन

तीज, राखी और आजादी का पावन पर्व
आया सावन लेकर अपने संग
खुशियाँ लेकर आया सावन
सबके मन को भाया सावन
आया सावन, आया सावन
मतवाला सावन, हरियाला सावन।

Social Share

gtripathi

1 comment

Write a Reply or Comment