May 08, 2026 0Comment

वुडलैंड्स में मार्च महीने की घटनाओं पर कविता सुनाकर किया हतप्रभ

उषा मेलकानी, आयुष्मान रौतेला, प्रियांशी मलारा, हिमांशी रौतेला, पार्थ जोशी, लतिका देउपा रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने परीक्षा, स्कूल के सुनहरे दिन, ईरान युद्ध, मार्च का महीना आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान उषा मेलकानी, आयुष्मान रौतेला, प्रियांशी मलारा, हिमांशी रौतेला, पार्थ जोशी, लतिका देउपा ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। अदविता शाह, दिव्यांशी प्रसाद, नव्या मेहता, जयेश जोशी, परी बिष्ट, रितिका रावत, हिमांशु जोशी, साक्षी मेहता, उमा पांडे द्वितीय स्थान पर रहे। अक्षिता बिष्ट, पलाक्षा सुतेरी, मनीषा, वर्तिका कठारिया, भाविका भट्ट, दिक्षिता बिष्ट, मनन गहतोड़ी, गुंजन खत्री, अदविका शाह, रितेश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती लता खोलिया जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती रंजना धोनी जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment