May 11, 2026 0Comment

जय अरिहंत में गणित के टीचर पर कविता सुनाकर किया लोटपोट

एवंजल जैन, आशीष फुलारा, लक्षिता लोहनी रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मेरे राम, मातृभूमि, गणित के टीचर आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान एवंजल जैन, आशीष फुलारा, लक्षिता लोहनी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवानी पांडेय, ग्रीशा द्वितीय स्थान पर रहे। लक्ष्मी, रिशिका, योगिता, लक्षिता नेगी तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा जैन जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती गौरवी पांडे जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment