
आरोही, नैतिक उपाध्याय, लक्ष्य पांडेय रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में इम्मोर्टल इंटरनेशनल स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जबलपुर की घटना के माध्यम से मां के बलिदान, ईरान युद्ध, गर्मी में बारिश का मौसम, दोस्ती आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान आरोही, नैतिक उपाध्याय, लक्ष्य पांडेय ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। योगिता मेलकानी, स्नेहा पांडेय, नव्या बनकोटी, रितिका पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे। मनस्वी पाठक, दिशा, अर्पणा भट्ट, मिताक्षी पांडे, चिराग दुम्का तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना पाठक जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर श्री सौरभ पाठक जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
