May 11, 2026 0Comment

इम्पीरियम में बंगाल चुनाव पर कविता सुनाकर किया भगवामय

सुमित तिवारी, दीया तिवारी, निकिता रैक्वाल, मयंक रैकुनी, सृष्टि चिलकोटी, शुभनीत कौर, हर्षिता सनवाल रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बंगाल चुनाव, मार्च का महीना, बोर्ड एक्जाम आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान सुमित तिवारी, दीया तिवारी, निकिता रैक्वाल, मयंक रैकुनी, सृष्टि चिलकोटी, शुभनीत कौर, हर्षिता सनवाल ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।

गौरी बिष्ट, प्रिया चिलवाल, मानवी परगाई, कनिका मेहता, आराध्या खरायत, भावना रैक्वाल, दिया बोरा, पार्थ द्वितीय स्थान पर रहे। नितिका रैक्वाल, यमुना बिष्ट, हर्षिता फुलारा, भूमि पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डायरेक्टर श्री कर्णवीर सिंह गंगोला जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment