
-आदिश्री पांडे, लक्षिता सुयाल, कुमकुम मेहरा, हृदयांश शर्मा, महावीर सिंह दानू, रुद्रांश पपनै रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने होमवर्क, ईरान युद्ध, गैस सिलेंडर, सोशल मीडिया आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान आदिश्री पांडे, लक्षिता सुयाल, कुमकुम मेहरा, हृदयांश शर्मा, महावीर सिंह दानू, रुद्रांश पपनै ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।

पार्थ जोशी, भाविष्य पाठक, भूमि साख्या, हर्षिता जोशी, योगिता जोशी, भावेश पांडेय, पलक चौहान, कार्तिक परगाई द्वितीय स्थान पर रहे। अथर्व, विभोर मेहता, देवांश भट्ट, पारस जोशी, युविका जोशी, प्रिंस शर्मा, सोलीन खेतवाल तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा शर्मा जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर श्री मोहित शर्मा जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
