July 29, 2026 0Comment

आनंदा एकेडमी में जेएनजी पर कविता सुनाकर किया रोमांचित

-प्रियदर्शनी बिष्ट, जेनिशा, मान्या तिवारी, पंचम राणा, ज्योति जीना, लक्ष्य तिवारी, तेजस्वी पंत, अनमित्रा बिष्ट रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जेनजी, सोनम वांगचुक, मेरा बस्ता आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान प्रियदर्शनी बिष्ट, जेनिशा, मान्या तिवारी, पंचम राणा, ज्योति जीना, लक्ष्य तिवारी, तेजस्वी पंत, अनमित्रा बिष्ट ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।

आशुतोष जोशी, दीक्षा राणा, वंदना जोशी, आराध्या दोसाद, दिया दानी, इशिता टम्टा, रितिका राणा, लावण्या बिष्ट, तृषा बिष्ट, मानसी द्वितीय स्थान पर रहे। यशिका शर्मा, भाविका, आलिया नूर, रिया शर्मा, ऋषभ चंद, अर्पिता पंत, गुंजन अधिकारी, मनस्वी तिवारी, अंशिका नगरकोटी, रिया, मयंक सिंह, विदुषी शुक्ला, जन्मेजय जोशी तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डायरेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रबंधिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment