
-रिया, छवि, आराध्या, गीतिका, गरिमा, भूमि, ईशिता पाठक रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने राघव चड्ढा, परीक्षा का बुखार, ईरान युद्ध, एआई आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान रिया, छवि, आराध्या, गीतिका, गरिमा, भूमि, ईशिता पाठक ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौरी भट्ट, सावित्री, वेदांशी, नव्या, विशाल, कृतिका द्वितीय स्थान पर रहे। काव्य, महिमा, लक्ष्मी, मुकुल, अनुरीत, पलक, रीतिका जोशी, आयुषी, गर्वित, सानवी त्रिपाठी, विधि हरबोला तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एमएस परवाल जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर श्री सौरभ पाठक जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
