April 22, 2024 0Comment

वुडलैंड्स में बच्चों ने कविताओं से लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

वर्तिका, रितिका, नमन पंत, नंदिनी, दीपिका जोशी, हर्षित प्रजापति रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अर्थ डे के उपलक्ष्य में सोमवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पर्यावरण, पढ़ाई, मां, हिंदुस्तान आदि विषयों पर स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया।


इस दौरान वर्तिका, रितिका, नमन पंत, नंदिनी, दीपिका जोशी, हर्षित प्रजापति ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियंका जोशी, सूर्यायांशी, अक्षिता, हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। ऊषा, दीक्षा, रिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती लता खोलिया ने बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूनम जोशी, गौरव बहुगुणा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment