
गरिमा बरुला, लक्षिता लमगड़िया, नम्रता जोशी, दिव्यांश भट्ट, दिशी जोशी, वर्निका शर्मा रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने ईरान युद्ध, एआई, दोस्ती, गर्मी आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान गरिमा बरुला, लक्षिता लमगड़िया, नम्रता जोशी, दिव्यांश भट्ट, दिशी जोशी, वर्निका शर्मा ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। गुंजन विनायक, वन्या गुप्ता, लावन्या गोस्वामी, हर्षिका जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। शिवांशी बिष्ट, सौम्या, उन्नति तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री प्रविंद्र रौतेला जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंजू जोशी, प्रदीप मित्रा, महेश जोशी, वीबी जोशी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
