
वृतिका जोशी, दिव्यांशी पांडे, अर्णव पंत, गीतांजलि पांडे, स्मिति, भूमिका भट्ट रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गैस सिलेंडर की किल्लत, ईरान युद्ध, रावण वध, परीक्षा, साइकिल आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान वृतिका जोशी, दिव्यांशी पांडे, अर्णव पंत, गीतांजलि पांडे, स्मिति, भूमिका भट्ट ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। यामिनी रावत, हर्षित, भाविका कबडाल, आदित्य भट्ट, सिद्धि मठपाल, पलक जोशी, रिद्धि भाटिया द्वितीय स्थान पर रहे। विशाखा पांडेय, अरायना, सृष्टि देउपा, नम्रता कांडपाल, सौम्या मठपाल, पलक, जय मठपाल, उज्ज्वल जोशी, अंशु कुमार, उन्नति यादव, गीतांशु, आकांक्षा खोलिया तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका जोशी जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर श्री श्रीष पाठक जी ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
