
-लाहिताक्ष मिश्रा, देवांश रावत, गर्वित दरम्वाल, प्रियांशी नेगी, पलक मेहता, भूमिका दरम्वाल, कशिश उपाध्याय, हिमाक्षी मिश्रा रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने ईरान युद्ध, दसवीं का रिजल्ट, सेलेबस, स्टूडेंट आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान लाहिताक्ष मिश्रा, देवांश रावत, गर्वित दरम्वाल, प्रियांशी नेगी, पलक मेहता, भूमिका दरम्वाल, कशिश उपाध्याय, हिमाक्षी मिश्रा ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रबल प्रदीप दरम्वाल, पवित्रा बिष्ट, उपासना जोशी, राघव मेहता, गर्वित शर्मा, कनिष्का तिलारा, हिमांक्षी पंत, भावेश नेगी, तनिष्क मनराल, विप्रा रावत द्वितीय स्थान पर रहे। लावण्या भंडारी, प्रियदर्शिनी बिष्ट, काव्या तोमर, गर्विता मनराल, श्रद्धा उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति मेहता जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर काजल नेगी, ज्योति भंडारी आदि मौजूद रहे।
