
लावण्या नेगी, कनिष्का सजवाण, रमीज कलीम, अदिति, रितिक रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में रामनगर स्थित ग्रीनफील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने दिल्ली बम विस्फोट, मां, पिता, प्रकृति का कहर विषय पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान लावण्या नेगी, कनिष्का सजवाण, रमीज कलीम, अदिति, रितिक ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानसी चंद्रा, अवनि रावत, प्रतीक्षा नेगी द्वितीय स्थान पर रहे। नेहा, पिया, विवान पांडेय तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डायरेक्टर श्री शिशुपाल रावत जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बिष्ट जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

February 22, 2026
Good perspective. Modern adult platforms feel
very different from old-school ones
Also visit my web page: gay0day