November 09, 2025 0Comment

वेंडी में महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों पर कविता सुनाकर किया हतप्रभ

योगिता सुयाल, निहारिका, मोहित पांडेय, यशोदा नयाल, श्रद्धा, अनमोल कुमार रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों पर कविता सुनाकर सबको हतप्रभ कर दिया। इसके साथ ही बच्चों ने मोबाइल का जुनून, ऑनलाइन कक्षा, चैट जीपीटी, एआई, इंस्टाग्राम पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान योगिता सुयाल, निहारिका, मोहित पांडेय, यशोदा नयाल, श्रद्धा, अनमोल कुमार ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। गुंजन मेहता, रक्षा कुंजवाल, चित्रांक्षी द्वितीय स्थान पर रहे। एना, नैतिक जोशी, वैष्णवी पांडेय, गायत्री बिष्ट, वंशिका रौतेला तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रबंधक श्री विकल बवाड़ी जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment