October 09, 2025 0Comment

एबीएम में टीवी के रिमोट पर हास्य कविता से किया लोटपोट

समरदीप, मनीषा, प्रेरणा जोशी, रोशनी बोरा, वंशिका रानी, मुक्ता पंत रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने टीवी के रिमोट, घराली आपदा, ऑपरेशन सिंदूर, परीक्षा, दीपावली आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान समरदीप, मनीषा, प्रेरणा जोशी, रोशनी बोरा, वंशिका रानी, मुक्ता पंत ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। लक्षिता बिष्ट, शिवानी बोरा, गर्वित जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। निहारिका, अनमोल, अंशिता चौहान, संस्कृति बिष्ट, ओम जायसवाल, मयंक प्रसाद, तनुश्री बोरा तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

स्कूल के डायरेक्टर श्री दिवस शर्मा एवं प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment