
भूमिका पपनै, साक्षी भारती, प्रतिक्षा, प्रतिष्ठा रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में दमुवाढूंगा स्थित सेंट ल्यूक्स स्कूल में गुरुवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने चुनावी वादे, ऑनलाइन शॉपिंग, गधा डॉक्टर, बस्ता आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान भूमिका पपनै, साक्षी भारती, प्रतिक्षा, प्रतिष्ठा ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। पीहू आर्या, पीयूष बोरा, नमन चंद्रा, अवंतिका, करन, समर द्वितीय स्थान पर रहे। अनन्या कोहली, मीनाक्षी, वैष्णवी, दृष्टि, देवेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शोभा मठपाल ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
