
मानसी भट्ट, महिमा कैड़ा, प्रज्ञा, पूर्वी जोशी, शौर्य चंद, भव्या, लावण्या प्रसाद रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विमान हादसे, शुभांशु शुक्ला, एआई, ऑपरेशन सिंदूर आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान मानसी भट्ट, महिमा कैड़ा, प्रज्ञा, पूर्वी जोशी, शौर्य चंद, भव्या, लावण्या प्रसाद ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। यज्ञा बिष्ट, प्रेक्षा जोशी, यशस्वी सिजवाली, गुनगुन कार्की, मिताली, चैताली चंद, यशस्वी चंदोला, पूजा पांडे, निशा द्वितीय स्थान पर रहे। सायन, माही नैन, सिद्धी लोहनी, आरुषी महतोलिया, गरिमा पंत, प्रियांशी बिष्ट, मान्या चंदोला, उदित तिवारी, हर्षिता कबडवाल, साक्षी चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक श्रीमती अंजू भट्ट, चेयरपर्सन श्रीमती रिचा बिष्ट व प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजेश बिष्ट ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
