July 26, 2025 1Comment

ओरियन स्टार्स में रसीले आम पर हास्य कविता सुनाकर सबको ललचाया

तन्वी पांडे, गर्विता लोहनी, वेदांत जोशी रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में द ओरियन स्टार्स स्कूल में शनिवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने फलों के राजा आम, मेरी बिल्ली, मेरी पेंसिल, पर्यावरण, उत्तराखंड की प्रकृति की पुकार आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान तन्वी पांडे, गर्विता लोहनी, वेदांत जोशी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। अद्विक परगाई, प्रिया जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। कार्तिक शर्मा, विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए।

संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती नैना कौर ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

1 comment

  1. Baccho ko protsahit karne ke liye abhaar

    Reply

Write a Reply or Comment