July 22, 2025 0Comment

आनंदा एकेडमी में महंगाई पर कविता सुनाकर किया लोटपोट

यश खाती, प्रिंस मुमगई, लक्ष्य तिवारी, आराध्या दोसाद, गुंजन अधिकारी, अर्पिता पंत, विदुषी रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में द आनंदा एकेडमी स्कूल में मंगलवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने महंगाई की मार, पहलगाम हमला, पहाड़, मैं और मेरे भाई बहन, उत्तराखंड, समय आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान यश खाती, प्रिंस मुमगई, लक्ष्य तिवारी, आराध्या दोसाद, गुंजन अधिकारी, अर्पिता पंत, विदुषी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। मान्या, वंदना जोशी, भूपाल सिंह रावत, शिवप्रिया बिष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। ज्योति जीना, मोहित बर्गली, आरुष मेहरा, कार्तिक पाठक, भावेश बिष्ट, हर्षिता, लतिका तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

स्कूल के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर माया बिष्ट समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment