May 13, 2025 0Comment

खटीमा में पाकिस्तान पर गरजे बाल कवि

हर्षित सिंह पाल, प्रतीक कलोनी, चांदनी जोशी, पूजा भारद्वाज रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में सीमांत ऊधमसिंह नगर के खटीमा बिगराबाग स्थित सरस्वती एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पहलगाम, महंगाई, महाकुंभ, गर्मी आदि विषयों पर कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान हर्षित सिंह पाल, प्रतीक कलोनी, चांदनी जोशी, पूजा भारद्वाज ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षिता चंद, काजल जोशी, अंशिका उपाध्याय, शिखा पाल, पूजा जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। मनीष चंद्र भट्ट, पीयूष, ज्योति जोशी, मयंक, ऐनी चंद तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए।

संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment