August 14, 2022 1Comment

भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे

-पूजा नेगी (पाखी)

भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे
आजाद हिंद की धरती पर
हम वीर सपूत कहलायेंगे।
आओ हम सब मिल जुलकर
भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे।

यहाँ योग-साधना कण-कण में
बसती है आस्था जन-जन में।
जो धरती सबकी जननी हैं।
इसे मिलकर स्वर्ग बनाएंगे।

होगा सभी का उद्धार यहाँ
हर दिल का बैर मिटाएंगे।
हिंदू-मुस्लिम,सिख-ईसाई
सब मिलकर शीश झुकाएंगे।

बलात्कार,चोरी,भूर्ण हत्या का
नामो निशान हम मिटायेंगे।
कोई ना होगा अशिक्षित यहाँ
जन-जन को शिक्षित बनाएंगे।

वीर-वीरांगनाओं का इतिहास
हर युग मे हम दोहराएंगे।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत का
संकल्प हम निभाएंगे।

तप से पावन तपोभूमि को
हर ओर से सुरक्षित बनाएंगे।
आओ हम सब मिल जुलकर
भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे।

Social Share

gtripathi

1 comments

  1. Excellent

    Reply

Write a Reply or Comment