June 06, 2023 0Comment

सोते वक्त नस चढ़ जाए तो क्या करें


हल्द्वानी के प्रसिद्ध फिजियोथेरिपिष्ट डॉ. नवीन लोहनी ने बताए कुछ उपाय
हल्द्वानी। कभी-कभी सोते वक्त या अचानक बैठे-बैठे हाथ-पैरों या गर्दन में नस चढ़ जाती है। इसके कारण असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। हल्द्वानी के प्रसिद्ध फिजियोथेरिपिष्ट डॉ. नवीन लोहनी ने बताया कि गर्मियों में कई बार डिहाइड्रेशन या इलेक्ट्रो इनबैलेंस की वजह से भी नस चढ़ने की दिक्कत सामने आती है, इसलिए अधिक से अधिक पानी पिएं। इसके साथ ही ग्लूकोज, गिलोय, रसीले फलों का सेवन करें। सुबह-सुबह हल्का व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इसके पीछे खानपान की खराब आदत, व्यस्त जीवनशैली और तनाव प्रमुख कारण है। आज के समय में कई छोटी से छोटी समस्याएं बाद में विकराल रूप ले लेती हैं। इन्हीं में से एक है रात में अचानक से नस चढ़ जाना।
नस चढ़ने की समस्या भले ही आम लगती हो, लेकिन कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से ऐसा होता है। विटामिन सी की कमी के कारण शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन सी की कमी सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के साथ-साथ कई गंभीर समस्याओं को भी दावत दे सकता है। यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह तत्व शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने में हमारी मदद करता है।
यह शरीर के ब्लड सेल्स को भी मजबूत बनाए रखने में हमारी मदद करता है, जिसके कारण स्किन काफी हेल्दी नजर आती है। शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण ब्लड सेल्स कमजोर हो जाते हैं, जिसके कारण नस चढ़ने से काफी तेज दर्द होता है। इस समस्या से बचाव के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें सकते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी युक्त आहार नींबू, टमाटर, सिट्रस फल, फूलगोभी, ब्रोकली, पालक जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
कई बार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण भी सोते समय नस, पैर और कंधे की नसें चढ़ जाती हैं। दरअसल, शरीर में हीमोग्लोबिन की वजह से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से शरीर के अंगों की नसें चढ़ जाती हैं। नस चढ़ने से व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment