June 02, 2023 0Comment

गर्मी में खुजली सताए तो क्या करें उपाय


डॉ. अंकिता चांदना बता रही हैं खुजली से बचने के कुछ नुस्खे
हरफनमौला समाचार, हल्द्वानी। गर्मियों के मौसम में पसीने के कारण अक्सर शरीर में खुजली की शिकायत रहती है। खुजली धूप, धूल या संक्रमण इन सब चीजों की वजह हो सकती है। गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है ये समस्या भी बढ़ जाती है। अधिक पसीना निकलने की वजह से घमौरी भी हो जाती है। वैसे तो यह अक्‍सर पीठ, छाती, अंडरआर्म्स और कमर के आसपास होती है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह शरीर के बाकी हिस्सों में भी फैल सकती है। इस समस्या से बचने के लिए बहुत से लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल युक्त होते हैं। इनका शरीर में इस्तेमाल कभी-कभी और समस्या बढ़ा सकता है लेकिन हल्द्वानी की प्रसिद्ध फिजियोथेरिपिष्ट डॉ. अंकिता चांदना के अनुसार आप घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1.गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। साथ ही रसीले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, आम, संतरे आदि का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे।

2. नींबू के रस से शरीर की खुजली को दूर किया जा सकता है। आपको बस एक बाल्टी पानी में एक नींबू का रस निचोड़ कर इस पानी से नहाना है। दिन में कम से कम दो बार नहाएं। आप चाहें तो नीम वाला साबुन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हर दिन कपड़े जरूर बदलें। एक ही कपड़ा लगातार दो तीन दिन तक न पहनें।

3.एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। इसकी मदद से रैशेज यानी खुजली और घमौरियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर है इसकी तासिर ठंडी होती है। इसके लिए आप 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल निकाल लें। फिर इसे स्किन पर अच्छी तरह से लगाएं और 20-25 मिनट बाद पानी से धो लें। खुजली होने पर एलोवेरा लगाने से राहत मिल सकती है।

4.एंटी बॉयोटिक पाउडर या नायसिल का जरूर इस्तेमाल करें। ये आपके पसीने को सोख लेता है। साथ ही कॉटन के हवादार कपड़े पहनें। अधिक टाइट कपड़े न पहनें। इससे आपको राहत मिलेगी।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment