
सृष्टि रावत, गार्गी नेगी, नैन्सी मेहरा, लक्षिता जोशी, तन्मय त्रिपाठी रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में द सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने शुभांशु शुक्ला, पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, विमान हादसा, इजरायल युद्ध आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान सृष्टि रावत, गार्गी नेगी, नैन्सी मेहरा, लक्षिता जोशी, तन्मय त्रिपाठी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। चंद्रा पांडे, गुंजन भट्ट, दिक्षिता तिवारी, खुशबू तिवारी, भाविनी जोशी, कोमल जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। वंशिका, नूपुर, चित्रा त्रिपाठी, वाणी लोहनी, निवेदिता दानू, सोनाक्षी भंडारी, अदिती बिष्ट, तनिष्ट त्रिपाठी, पावनी ढौडियाल तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रबंधक श्री हरि बल्लभ पंत और प्रधानाचार्य श्री जेसी पंत ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इंदू मैम समेत सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
