December 11, 2024 0Comment

सनबीम स्कूल में शहीद भगत सिंह पर सुनाई कालजयी कविता

सृष्टि रावत, दीपांशी तिवारी, नेहा बर्गली, निवेदिता दानू रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में कमलुआगांजा स्थित द सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सरदार भगत सिंह, रतन टाटा, स्कूल, कोलकाता कांड आदि विषयों पर मनमोहक कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान सृष्टि रावत, दीपांशी तिवारी, नेहा बर्गली, निवेदिता दानू ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। निहारिका भट्ट, लक्षिता जोशी, खुशबू तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। तन्मय त्रिपाठी, वानी लोहनी, नैंसी मेहरा, चित्रा त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रबंधक श्री नवनीत पंत ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment