August 19, 2025 0Comment

स्कॉलर्स एकेडमिक होम में कविता के माध्यम से छलका धराली आपदा का दर्द

कार्तिकेय मिश्रा, गर्वित जोशी, योगिता, प्राची, ईशिका नेगी, तृप्ति मिश्रा, राजलक्ष्मी बिष्ट रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में स्कॉलर्स एकेडमिक होम स्कूल में मंगलवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने धराली आपदा, शुभांशु शुक्ला, पहलगाम हमला, पंचायत चुनाव आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान कार्तिकेय मिश्रा, गर्वित जोशी, योगिता, प्राची, ईशिका नेगी, तृप्ति मिश्रा, राजलक्ष्मी बिष्ट ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। दृष्टि तिवारी, साक्षी पांडेय, नमन, अनुकृति मिश्रा, सौम्या जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। यशिका बिष्ट, तनिषा मेहरा, तन्मय खुल्बे तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रबंधक श्री केके भट्ट ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment