January 07, 2023 1Comment

राज़्य की उन्नति ही राष्ट्र की उन्नति

-हेमलता, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर

राज्य शक्तिशाली है तो,
राष्ट्र का कुछ नही बिगड़ पाएगा
जन जन अगर बात समझेगा
तो देश उन्नति कर पाएगा।
बूंद बूंद से सागर बनता
यह बात पहचाननी होगी,
देश भक्ति की लौ,
हर दिल में जगानी होगी।
इस गौरवान्वित धरती की,
बात अजब निराली है,
इसके खेतो में सोना है,
बागों में हरियाली हैं।
शिक्षा खेल एवं पर्यटन में,
उत्तराखंड अगर सशक्त हो जाएगा,
जन जन अगर बात समझेंगा,
तो देख उन्नति पर पाएगा।
पंचारत स्तर से क्षेत्रीय स्तर तक,
मजबूत स्तंभ बनाने होंगे,
राज्य की आत्मनिर्भरता के नए जतन जुटाने होंगे।
हिल यात्रा के इस उद्देश्य से जो वाकिफ हो पाएगा,
जन जन अगर बात समझेगा तो देश उन्नति कर पाएगा।
देश भूमि की रंगत हमारी,
सुसंगत से ओर संवर पाएगी,
भावी पीढ़ी करेगी उन्नति,
समृद्धि की दिशाएं छू पाएगी।
शस्य श्यामला धरती का,
आंचल को जो सवार पाएगा,
जन जन अगर बात समझेगा
तो देश उन्नति कर पाएगा।
तिनके तिनके हम राज्य के,
राष्ट्र निर्माण के परिंदे है,
अपनी धुन पर सवार है,
राष्ट्र भविष्य के बाशिंदे है।
हमारा अथक प्रयास,
आवश्यक रंग लाएगा,
जन जन अगर बात समझेगा,
तो देख उन्नति पर जाएगा।

Social Share

gtripathi

1 comment

Write a Reply or Comment