
कनिष्का पांडे, सागर बिष्ट, मानस सिंह राजपूत, रूद्राक्ष पपनई रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में दिनेशपुर स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मेजर संदीप, कक्षा दसवीं, देश के वीर सपूत, सब्जी वाला और पढ़ाई विषय पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान कनिष्का पांडे, सागर बिष्ट, मानस सिंह राजपूत, रूद्राक्ष पपनई ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। कृष्णा बलूटिया, जसप्रीत कौर, समृद्धि विश्वास द्वितीय स्थान पर रहे। अक्षरा गुप्ता, मीनाक्षी भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रश्मि कौर जी एवं डायरेक्टर श्री रविंदर पाल सिंह जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हिमांशु सर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक मौजूद रहे।
