October 03, 2020 0Comment

एक महात्मा वह बालक था

-हितांश कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर उधमसिंह नगर

पोरबंदर की भूमि में जन्मा,
एक महात्मा वह बालक था।
जिसने भारत को ,
सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।

अंग्रेजों से ले ली उसने आजादी,
शस्त्र को हाथ ना लगाया था।
सफेद वस्त्र पहनकर चलने वाला,
वह बापू कहलाया था।

एक लाठी के सहारे चलकर,
उसने दुनिया में नाम कमाया था।
सत्य अहिंसा का पुजारी था वो,
साधारण जीवन उसने बताया था।

नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो,
चंपारण सत्याग्रह आदि के सहारे अंग्रेजों को भगाया था।
तो आगे चलकर वह महात्मा,
भारत का राष्ट्रीय पिता कहलाया था।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment