
रिद्धिम मेहता, लक्षिता सुयाल, कार्तिक परगाई, कुमकुम मेहरा, हृदयांश शर्मा, आदिश्री पांडे रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पहलगाम, आतंकवाद, लाल रंग, लक्ष स्कूल, पहाड़ों का सौंदर्य, गर्मी व मां आदि विषयों पर मनमोहक कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान रिद्धिम मेहता, लक्षिता सुयाल, कार्तिक परगाई, कुमकुम मेहरा, हृदयांश शर्मा, आदिश्री पांडे ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। योगिता पांडे, विभोर मेहता, प्रज्ञा मेलकानी, कृत दीक्षित, निकिता जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। सौम्या बोरा, युक्ति भंडारी, युविका जोशी, देवांश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

स्कूल के डायरेक्टर श्री मोहित शर्मा ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन श्रीमती विभा शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
