August 18, 2025 0Comment

केवी कॉन्वेंट में स्कूल बस पर हास्य कविता सुनाकर किया लोटपोट

भव्या नेगी, चिराग जोशी, हर्ष सिंह, रुचि मेहरा, अंजलि अधिकारी, अंकुश शर्मा, सौम्या बिष्ट रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में केवी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्कूल बस, नवीं क्लास, मेरा भाई, बोर्ड की टेंशन, दोस्ती आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान भव्या नेगी, चिराग जोशी, हर्ष सिंह, रुचि मेहरा, अंजलि अधिकारी, अंकुश शर्मा, सौम्या बिष्ट ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। विनीता लोहनी, राशि शर्मा, सुहाना मेर, खुशी फर्स्वाण, समृद्धि द्वितीय स्थान पर रहे। रोशनी पांडे, सुमन चंद्रा, हर्षिता पांडे, हिमांशी आर्या, आदित्य चम्याल, आयशा लोहनी, अभिनव पांडे, प्राची कठैत तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment