November 10, 2025 0Comment

एलीवेट रुद्रपुर में सोशल मीडिया पर हास्य कविता सुनाकर किया लोटपोट

-साक्षी सिंह, रुद्रांश ठाकुर, रिषभ रावत रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में रुद्रपुर कनकपुर स्थित एलीवेट ग्लोबल स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सोशल मीडिया, दोस्ती, बचपन, माता-पिता, कान्हा पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान साक्षी सिंह, रुद्रांश ठाकुर, रिषभ रावत ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। सिद्धार्थ ठाकुर, तनीषा चौहान, श्रद्धा कुशवाहा, फिजा, अन्या त्रिपाठी, सिद्धि श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रहे। श्रेया ठाकुर, फैजल, दिव्यांश सिंह, अर्चना तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के चेयरमैन श्री परमजीत सिंह सलूजा जी एवं संस्थापक श्रीमती गगनप्रीत कौर जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment