अर्शदीप सिंह, दिया जोशी, कार्तिक, कश्यप आए प्रथम
हरफनमौला समाचार, हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से मडैया हट्टू बाजपुर उधमसिंह नगर में स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने चंद्रयान और महंगे टमाटर समेत विभिन्न विषयों पर स्वरचित कविताएं सुनाकर समां बांध दिया।
बाल कवि सम्मेलन में अर्शदीप सिंह, दिया जोशी, कार्तिक, कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्रथम, मन्नतदीप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रितिक, रुद्रप्रताप, लबिका, लक्षिता पांडेय, गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। स्कूल के प्रबंधक श्री अर्जुन सिंह बिष्ट ने बच्चों को अधिक से अधिक कविताएं लिखने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाओं ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं।