
हर्षिता सनवाल, गौरी भट्ट, भूमिका बेलवाल, दक्ष तिवारी, दिया तिवारी, गौरी बोरा, दिया बोरा रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में गौलापार स्थित इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने 18 पुराण, महाकुंभ, राणा सांगा, स्कूल के दिन, क्रिकेट व उत्तराखंड आदि विषयों पर मनमोहक कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान हर्षिता सनवाल, गौरी भट्ट, भूमिका बेलवाल, दक्ष तिवारी, दिया तिवारी, गौरी बोरा, दिया बोरा ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि चिलकोटी, भूमिका, गौरव नयाल, हिमानी पलड़िया द्वितीय स्थान पर रहे। यमुना, कनिका, लावन्या बसेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती राधा ऐंठानी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक करनवीर गंगोला ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नीलम जोशी, आकृति मैम समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

May 3, 2025
A very engaging and useful article. I like how the site keeps things simple while offering deep insights.
January 3, 2026
Your style is so unique in comparison to other folks I
have read stuff from. Thank you for posting when you’ve got the opportunity,
Guess I will just bookmark this blog.