September 15, 2025 0Comment

ग्रेट मिशन रामनगर में मिडिल क्लास की हालत पर सुनाई हास्य कविता

आकृति जोशी प्रथम, पलक नेगी द्वितीय, सोमाक्ष श्रीवास्तव रहे तृतीय स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक रामनगर में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मिडिल क्लास, पहाड़ का दर्द, आपदा, सबसे ज्यादा किस पर लिखता हूं आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान आकृति जोशी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। पलक नेगी द्वितीय स्थान पर रहे। सोमाक्ष श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए।

संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रसून श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूरन चंद्र पवार समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment