October 25, 2025 0Comment

इलाईट में 2025 की बड़ी घटनाओं को कविता में पिरोया

निखिल जोशी, कपिल, कल्पना, लवली, मानव रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में गौलापार स्थित इलाईट पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने 2025 की अब तक हुई बड़ी घटनाओं को कविता के रूप में पिरोया। इसके साथ ही घराली-थराली आपदा, परीक्षा, बेटी बचाओ आदि विषयों पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान निखिल जोशी, कपिल, कल्पना, लवली, मानव ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षिता, मीनाक्षी, प्रतिक्षा, प्रतिभा, जयश्री द्वितीय स्थान पर रहे। हिमांशु, भूमिका, कनिष्का, अक्षिता, भूमिका तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डायरेक्टर श्री उमेश चुफाल ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment