November 13, 2025 0Comment

दीप स्कूल रुद्रपुर में जनवरी-फरवरी पर कविता सुनाकर किया हतप्रभ

-अंश व भूवी रहे प्रथम स्थान पर

हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित दीप पब्लिक स्कूल में एक बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जनवरी-फरवरी माह, दो का पहाड़ा व गर्मी पर उत्कृष्ट कविताएं प्रस्तुत कीं।


इस दौरान अंश व भूवी ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुश, आसना, उबैश द्वितीय स्थान पर रहे। आयुशी तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के चेयरमैन श्री कुलदीप सिंह संधू जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रविंदर कौर संधू जी ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment