दिव्यांश भट्ट, काशवी जोशी, निहारिका तिवारी, वर्निका शर्मा, प्रफुल्ल पंत, तनु सिंह, कृष्णा बिष्ट रहे प्रथम स्थान पर
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को जजफार्म स्थित सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पहलगाम, महंगाई, राणा सांगा, महाकुंभ, गर्मी व पहाड़ आदि विषयों पर मनमोहक कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान दिव्यांश भट्ट, काशवी जोशी, निहारिका तिवारी, वर्निका शर्मा, प्रफुल्ल पंत, तनु सिंह, कृष्णा बिष्ट ने उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षत मिश्रा, प्रकृति सनवाल, संभव चौहान, गौरवी जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। वंदना जोशी, मानसी जोशी, नम्रता जोशी, सौम्या जोशी तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को बेहतर कविता लिखने और मंच पर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री प्रविंद्र रौतेला ने सभी बच्चों को अधिक से अधिक स्वरचित कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वीबी जोशी, मंजू जोशी, प्रदीप मित्रा, प्रवीन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।