January 29, 2025 0Comment

पप्पू बैठा परीक्षा में’ पुस्तक का विमोचन


दून कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया कार्यक्रम
हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था की बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘पप्पू बैठा परीक्षा में’ का बुधवार को बरेली रोड स्थित दून कॉन्वेंट स्कूल में विधिवत विमोचन किया गया। स्कूल के प्रबंधक श्री पल्लव शाह, प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी, संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, विद्यार्थी हिमानी जोशी, तन्मय पांडे, बुशरा ने पुस्तक का लोकार्पण किया।

किताब के संपादक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि यह किताब बाल कवियों की कविताओं का संग्रह है। इसमें परीक्षा की टेंशन, कोलकाता कांड, नारी सशक्तिकरण, पर्यटन, रतन टाटा, राम मंदिर, केदारनाथ आपदा जैसे विषयों पर कविताएं शामिल हैं। किताब जहां लोगों को हंसने के लिए मजबूर करेगी, वहीं सामाजिक मुद्दों पर चेतना जगाने का भी काम करेगी।

कार्यक्रम में हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता की द्वितीय स्थान पर आई छात्रा बुशरा को प्राइज और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment