June 09, 2020 0Comment

न्याय का फर्क जो हमें बताता

न्याय का फर्क जो हमें बताता,
सबके सामने डटकर चलो,
ऐसी बातें जो हमें सिखलाता।

अच्छाई और बुराई में अंतर जो बतलाता
वो इंसान नहीं वो भगवान कहलाता

अगर मां है जन्मदाता
तो पिता है अन्नदाता

दोनों के काम के बिना सब
उथल-पुथल हो जाता

अगर चाहते हो जीवन में सफलता पाना
तो भूल न जाना अपने माता-पिता के आगे सिर झुकाना।

-भाग्यश्री छिमवाल, डीएनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भतरौंजखान नैनीताल

Social Share

gtripathi

Write a Reply or Comment